फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: यूपी रोडवेज बस से गर्भवती महिला को उतारकर चालक हुआ फरार, गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

Sun, 18 Feb 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी

सार

सड़क पर जब महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्र हुए तो मामला पता चला। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को 112 पर कॉल करके बुलाया। पास में पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने महिला को अपनी गाड़ी से बादलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आनंद विहार से कन्नौज के लिए जा रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो रोडवेज चालक और कुछ यात्रियों का अमानवीय चेहरा सामने आए। जबकि पुलिस ने संवेदना दिखाते हुए प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को आनन-फानन अस्पताल में पहुंचाया तो उसी दौरान बच्ची को जन्म दे दिया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

दरअसल, कन्नौज निवासी सिराज अपनी पत्नी जैनम के साथ दिल्ली रहते हैं। पत्नी के गर्भ से होने के कारण वह अपने गांव जा रहे थे। मगर जब वह लालकुंआ के पास पहुंचे तो जैनम को प्रसव पीड़ा सताने लगी। दंपति ने रोडवेज चालक और यात्रियों से किसी अस्पताल के पास पहुंचाने की अपील की। उसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई तो वह चिल्लाने लगी और चालक एवं कुछ यात्रियों ने मिलकर महिला को गंभीर अवस्था में सड़क पर उतार दिया और बस को लेकर चले गए।
विज्ञापन

उधर, सड़क पर जब महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्र हुए तो मामला पता चला। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को 112 पर कॉल करके बुलाया। पास में पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने महिला को अपनी गाड़ी से बादलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर अस्पताल में पहुंचने पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। यहां पर लोगों ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आभार व्यक्त किया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह का कहना है कि सूचना पाकर तत्काल पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच गई। जहां पर पहुंचते ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला और बच्ची सकुशल है। यदि पीड़ित रोडवेज बस चालक के खिलाफ शिकायत देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें