फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूल की मोटर खराब होने से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप की मोटर खराब होने से पेयजल संकट
विज्ञापन

तावडू। गांव छारौड़ा में रहने वाले लोग पेय जल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से लगाए हुए नलकूप की मोटर खराब होने की वजह से पिछले एक महीने से यह समस्या बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लेकर आना पड़ा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पंच शाहिद, पूर्व पंच ऐमना, रमजान, जमालुदीन, इसेखां, साहबू, इसराइल ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप की मोटर खराब होने के कारण पेयजल की किल्लत गांव में बनी हुई है। ग्रामीण महिलाओं को गर्मी के मौसम में दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह समस्या के समाधान को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संबधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता शकील अहमद का कहना है तीन दिन पहले मोटर के खराब होने की सूचना मिलते ही मोटर की मरम्मत कराये के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। बहुत जल्द सप्लाई सुचारू कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें