नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। इस दौरान कुछ जगह लो प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लोगों की ओर से नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है।
सेक्टर 22 निवासी सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि पिछले लगभग 10 दिनों से ए ब्लॉक सेक्टर 22 के कुछ घरों में पानी का घोर संकट हो रहा है। पानी का प्रेशर बहुत कम रहता है जिस कारण शाम को पानी 6:30 से 6:40 के बीच बंद हो जाता है। इस संबंध में जल विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। बीएस बुटोला ने बताया कि घर नंबर 85 से 94 और 95 से 115 तक पानी का प्रेशर बहुत कम होने की शिकायतें करते रहते हैं। कुछ निवासियों के अनुरोध पर 85 से 94 तक वाली पाइप लाइन का मिलान मुख्य पाइपलाइन से कर दिया गया है, लेकिन 95 से 115 तक के भवन को छोड़ दिया गया है। जब अन्य लाइन ठीक कर दी है और दूसरी छोड़ दी गई है। यह सही नहीं है। ब्यूरो