फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंबेडकर चौक के पास नाला कचरे से अटा, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

विज्ञापन
अंबेडकर चौक के पास नाले में जमा कचरा और पन्नियां। - फोटो : 1
विज्ञापन
लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले में कचरे का लगा ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक के नजदीक बना नाला इन दिनों कचरे से अटा पड़ा है। नाले में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य गंदगी जमा होने से शहर की सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले में कचरे का ढेर लग गया है। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर स्थित इस स्थान से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राहगीरों और आगंतुकों का आवागमन होता है। ऐसे में नाले में जमा गंदगी शहर की छवि को भी प्रभावित कर रही है। नाला अवरुद्ध होने से जलनिकासी बाधित होने के साथ बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय जैन, चेतन गोयल, अरुण सैनी, दुलीचंद सैनी और भूरा खां ने नगरपालिका प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी। - राजेश मेहता, नगरपालिका सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें