नोएडा (संवाद)। चाइल्ड पीजीआई के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक निलय को जेनेटिक्स यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में रेयर डिजीज इंडिया फाउंडेशन ने उन्हें यह सम्मान दिया। दुर्लभ आनुवंशिक बीमारियों के निदान, बाल स्वास्थ्य, चिकित्सा अनुसंधान और जीनोमिक मेडिसिन के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
डॉ. निलय के शोधपत्र कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वह चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सकों के प्रशिक्षण और दुर्लभ बीमारियों पर अनुसंधान में भी सक्रिय हैं। उनका लक्ष्य आधुनिक आनुवंशिक जांच को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि बच्चों और उनके परिवारों को समय पर उपचार मिल सके।