फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ. अभिषेक ने डेनमार्क में जीती ट्रायथलॉन, बने आयरन मैन

विज्ञापन
विज्ञापन
13.50 घंटे में पूरी की तैराकी, साइक्लिंग व मैराथन, ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी में रहते हैं अभिषेक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी में रहने वाले डॉ. अभिषेक राज ने डेनमार्क में आयोजित आयरन मैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता को जीत कर आयरन मैन का खिताब जीता है। उन्होंने साढ़े 13 घंटे में प्रतियोगिता की तीन कठिन परीक्षाओं तैराकी, साइक्लिंग और मैराथन दौड़ को पूरा किया। इनको एक के बाद एक 17 घंटे के अंदर पूरा करने का लक्ष्य था। अभिनेता मिलिंद सोमन भी यह प्रतियोगिता जीत चुके हैं।



कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक राज ने बताया कि डेनमार्क में विश्व ट्रायथलॉन निगम की ओर से आयरन मैन ट्रायथलॉन का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता में 77 देशों के 2400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें भारत से भी 10 से अधिक खिलाड़ी शामिल थे। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तीन परीक्षाओं 3.8 किमी समुद्र में तैराकी, 180.2 किमी की साइक्लिंग और 42.2 किमी की मैराथन दौड़ 17 घंटे में पूरी करनी था। डॉ. अभिषेक ने साढ़े 13 घंटे में ही तीनों परीक्षाएं पूरी कर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता जीतने वाले को आयरन मैन के खिताब से नवाजा जाता है। अभिनेता मिलिंद सोमन भी यह प्रतियोगिता जीत चुके है। उन्होंने 16 घंटे से कम समय में प्रतियोगिता को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वजन कम करने की जिद ने बनाया विजेता

डॉ. अभिषेक राज का कहना है कि वो हमेशा खेल से जुड़े रहे हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज में काफी खेलों में भाग लिया, लेकिन डॉक्टर बनने के बाद खेलों से दूर हो गए। वो बताता हे कि वजन 105 किग्रा तक पहुंच गया था। तरह-तरह की बीमारियां रहने लगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था तो चार वर्ष पहले वजन कम करने की शुरुआत की। जिसके बाद खेलों में भी भाग लेना शुरू किया। तभी ट्रायथलॉन का पता चला तो उसकी तैयारी शुरू की। पहले दो साल बहुत मुश्किल हुई। स्वीमिंग नहीं आती थी। फिर स्वीमिंग शुरू की। गोवा के समुद्र में जाकर अभ्यास किया। मरीजों को देखने के बाद रोजाना अभ्यास किया। देर रात दो बजे भी दौड़ लगाई। यह सफलता उसी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें