फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजित अभियान : डीपीएस ने जीता कंवर आशीष टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 17 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की अंडर-7 टीम ने अपराजित अभियान के साथ प्रतिष्ठित कंवर आशीष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। डीपीएस आरके पुरम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश को चार विकेट से मात दी।
विज्ञापन

कंवर आशीष टूर्नामेंट की खासियत यह है कि यह पिछले 25 वर्षों से डीपीएस समूह की सबसे प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल अंडर-7 प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होता आ रहा है। इस बार दिल्ली-एनसीआर की 17 शाखाओं के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। फाइनल में ईस्ट ऑफ कैलाश की टीम ने 54 रनों का लक्ष्य रखा। सेक्टर-122 की टीम ने संयम और आत्मविश्वास से बल्लेबाजी करते हुए यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ऑलराउंडर दैविक शॉ ने दो विकेट चटकाए और 14 अहम रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के रोमांचक प्रारूप में खेले गए। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन और मशहूर कोच राजकुमार शर्मा (जिन्हें विराट कोहली का बचपन का मार्गदर्शक माना जाता है) मुख्य अतिथि रहे। विजेता टीम को बधाई देते हुए डीपीएस सेक्टर-122 की प्राचार्या विभा सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, टीमवर्क और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें