फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर डीपीएस नेशनल डांस फेस्टिवल में डीपीएस ग्रेनो वेस्ट प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीपीएस में आयोजित इंटर डीपीएस नेशनल डांस फेस्टिवल ‘नृत्यांजलि’ में डीपीएस ग्रेनो वेस्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रोलिंग ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय की प्रस्तुति ने विषय चयन, भाव, समन्वय और अभिव्यक्ति के उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

प्रस्तुति भारतीय पौराणिक कथा की कम चर्चित किंतु महत्वपूर्ण पात्र उर्मिला के त्याग, धैर्य और मौन शक्ति पर आधारित थी। कार्यक्रम में कक्षा 11 की दिव्यांशी नायक, मृग्यांका सिंह और एंजेल दास गुप्ता, कक्षा नौ की सान्वी सिन्हा तथा कक्षा आठ की नव्या मावुरी और अनमोल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें