फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिनी हैकाथॉन में 390 टीमों का नवाचार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को मिनी हैकाथॉन 1.0 का आयोजन किया गया, जिसमें 390 से अधिक टीमों ने नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। एक दिवसीय इस इवेंट का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को हल करने की क्षमता को परखना था। 390 टीमों में से 187 टीमें फाइनल मूल्यांकन के लिए चयनित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक प्रो. डॉ. मयंक गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. विष्णु शर्मा, प्रो. डॉ. संजय यादव, प्रो. डॉ. जया सिन्हा और डॉ. हरिओम त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें