फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब न बनाएं गर्म कपड़ों से दूरी, सुबह-शाम की सर्दी कर सकती बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और ठंड हवाओं से उत्तर भारत में भी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सुबह-शाम को गर्म कपड़ों से दूरी बनाना अब ठीक नहीं है। यह सर्दी आपको बीमार कर सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी से सर्दी की दस्तक तेज हो गई है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले सप्ताह तापमान एकल अंक में आने की संभावना है। ऐसे में सर्दी बढ़ेगी। दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। ऐसे में दक्षिण में बारिश की संभावना बन रही है। अगले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

-
तापमान का पूर्वानुमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
9 नवंबर - 27 - 12
10 नवंबर - 27- 12
11 नवंबर - 27 - 12
12 नवंबर - 26 - 11
13 नवंबर - 26 - 11
14 नवंबर - 26 - 11
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें