फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेत्रदान कर दो अंधेरी जिंदगी को दी रोशनी

Fri, 10 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। समाजसेवा को अपना जीवन समर्पित करने और मरने के बाद भी दूसरों के लिए मिसाल कायम करने वाले लोग हमेशा याद रखे जाते हैं। हुडा सेक्टर-25 के बेटे-बेटियों ने अपनी माता के दोनों नेत्रों का दान कर दो अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने की मिसाल कायम की है। जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने बताया कि मदान परिवार हमेशा समाज में धर्म के कार्य करते रहते हैं। गुरुवार को अपनी माता शीला रानी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए आंखें दान कर मदान परिवार ने दो अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने का महान कार्य किया है। इस कार्य में माधव नेत्र बैंक करनाल के डॉक्टर ने यह सेवा का कार्य किया।
विज्ञापन

सेवा के कार्य में प्रधान कृष्ण मनचंदा, चमन गुलाटी, कमल गुलाटी व जनसेवा दल की पूरी टीम के साथ मृतका शीला के सुपुत्र सुभाष चंद्र, मोहन लाल, महेंद्र मदान, राजेंद्र मदान और मदान परिवार के साथ परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें