फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरेलू सहायिका पर कुत्तों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

घरेलू सहायिका पर कुत्तों ने किया हमला, घायल
-किसी तरह लोगों ने कुत्तों को भगाया, दायें पैर में हुआ गहरा घाव

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-44 के सी ब्लॉक कुत्तों के हमले से घरेलू सहायिका घायल हो गईं। वह काम करने के बाद अपने घर जा रही थीं। किसी तरह बीच-बचाव कर लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। कुत्तों के काटने से घरेलू सहायिका के दाएं पैर और मुंह पर गहरे घाव हो गए हैं। उपचार के लिए उनको अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-44 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुधीर सूद ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे घरेलू सहायिका सी ब्लॉक स्थित घर से काम करके लौट रही थीं। इस दौरान कुत्तोें के झुंड ने उन्हे घेर लिया। कुत्तों के हमले से वह सड़क पर गिर गईं। कुत्तों ने उनके मुंह और दाएं पैर पर काट लिया। घरेलू सहायिका की चीख सुनकर आसपास खड़े गार्ड और अन्य लोग दौड़े। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। इसी दौरान दूसरी घरेलू सहायिका आ गईं। सूचना पर घरेलू सहायिका के परिजन आ गए और उन्हे अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि सेक्टर में कुत्तों का आंतक बढ़ गया है। कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, इस घटना के बाद से आसपास के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें