फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुत्ते ने काटा, मदद के बजाय मालिक ने लगाया ठहाका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते ने काटा, मदद के बजाय मालिक ने लगाया ठहाका
विज्ञापन

सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने बच्चे को किया लहूलुहान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने छह वर्षीय दानियाल खान को काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चे के पिता ने सोसाइटी निवासी कुत्ते के मालिक राहुल के खिलाफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि घटना के बाद बच्चे को समझाने के बजाय राहुल हंसते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

शिकायत में सोसाइटी निवासी मुदस्सिर खान ने बताया कि बुधवार रात उनका बेटा दानियाल सोसाइटी परिसर में टहल रहा था। इस दौरान राहुल पत्नी के साथ अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। अचानक कुत्ते ने बेटे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जानकारी मिलने पर बेटे को अस्पताल ले गए। सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाई गई तो पता चला कि टॉवर-सात में रहने वाले राहुल के कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुत्ते के काटने बाद दंपती ने दानियाल का हाल तक नहीं पूछा और कुत्ते को लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें