फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयुष, आरबीएसके का फुल फाॅर्म भी नहीं बता पाए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के लिए पहले दिन मंगलवार को सामान्य वर्ग के डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए गए। चिकित्सा विज्ञान के सवालों को सुनकर अभ्यर्थी चकरा गए। इनमें तो कई डॉक्टर आयुष और आरबीएसके का फुलफॉर्म भी नहीं बता पाए। कई डॉक्टर तो ऐसे आए थे, जिनको स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन

विकास भवन के हर्षवर्द्धन सभागार में डीएम के निर्देश पर सीडीओ रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में गठित पैनल ने सामान्य वर्ग के 33 डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक रॉय, सहायक कोषाधिकारी निखिल कुमार सिंह थे। इनके अलावा जिला लेखा प्रबंधक चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद दीक्षित चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष भूषण तथा आयुष चिकित्सालय चियासर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवदत्त राजपूत ने भी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 43 अभ्यर्थियों में 10 अनुपस्थित रहे।
डीपीएम दीपक राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 16 चिकित्सकों की भर्ती की जानी है, जिसमें सामान्य वर्ग से आठ, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति से चार-चार डॉक्टरों को नियुक्त किया जाएगा। एक जिला अस्पताल के लिए बीडीएस (दंत रोग विशेषज्ञ) की भर्ती भी होगी। इनमें से दस डॉक्टर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में रहेंगे तो छह चिकित्सक पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में ओपीडी करेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति के 41 डॉक्टरों का साक्षात्कार विकास भवन सभागार में लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुपोषण और रोगों के बारे में नहीं थी जानकारी
साक्षात्कार के दौरान कई डॉक्टरों ने बताया कि वह निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने जब उनसे कुपोषण के बारे में पूछा तो वह नहीं बता पाए। यहां तक कि सामान्य रोगों के बारे में भी जानकारी नहीं थी। बीएएमएस डॉक्टरों को त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) के बारे में भी पता नहीं था। कई डॉक्टर तो एलोपैथिक दवाइयों के नाम भी नहीं बता पाए। हालांकि कई अभ्यर्थियों ने संतोषजनक जवाब भी दिए। सीएमएस ने बताया कि आयुष का मतलब आयुर्वेद, योगा, यूनानी, सिद्धा व होम्योपैथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें