फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों से मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-19 स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने दो परिजनों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट में एक महिला डॉक्टर समेत दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, परिजनों ने भी डॉक्टरों और स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी अनु को बीमार होने पर बृहस्पतिवार को सेक्टर-19 स्थित शर्मा मेडिकेयर में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला को कुछ देर में होश आ जाएगा। उसे घर ले जा सकते हैं। अस्पताल से महिला को बेहोशी की हालत में ही छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह तक होश नहीं आने पर परिजन फिर से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि होश में नहीं आने को लेकर जब डॉक्टरों से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे-सीधे इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी के बाद स्टाफ ने परिजनों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि महिला के इलाज को लेकर डॉक्टरों ने जो जांच कराने के लिए कहा था, उसे नहीं कराया गया। फिर परिजन जबरन इलाज की बात कहने लगे। मना करने पर डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। दो डॉक्टरों को चोट भी आई है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल से बीमार महिला को कैलाश में भर्ती करवाया। साथ ही दो परिजनों को हिरासत में लिया। सेक्टर-20 प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीज को लेकर अस्पताल में विवाद हो गया। तोड़फोड़ भी की गई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दोनों पक्षों में सुलह को लेकर बात हो रही है। सुलह नहीं होती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें