फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 मामलों की डीएम ने कराई रैंडम जांच, लेखपाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को करछना में संपूर्ण समाधान दिवस पर पिछले समाधान दिवस पर आए 50 मामलों की रैंडम जांच कराई। 17 जिला स्तरीय अफसरों से कराई गई जांच के दौरान 15 प्रकरण ऐसे पाए गए जहां बिना मौके पर गए आख्या लगा दी गई। कुछ प्रकरणों में यह भी पाया गया कि जिम्मेदार अफसरों एवं कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क ही नहीं किया। इसे देखते हुए डीएम ने बिना मौके गए निस्तारण आख्या लगाने पर करछना के लेखपाल सतीश यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने राजस्व लेखपाल संदीप कुमार, एसआई औद्योगिक थाना नैनी नितेश सिंह, लेखपाल ज्ञानचंद्र, एसआई कौंधियारा मृत्युंजय कुमार, लेखपाल अमित पांडेय, जोनल अधिकारी जोन पांच नैनी अखिलेश त्रिपाठी, लेखपाल मनोरमा केसरवानी, दीपचंद्र केसरवानी, एसआई शिव प्रसाद मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी करछना मनीष सिंह, प्रफुल्ल सिंह, एसआई करछना राहुल कुमार, व एसआई नैनी हर्ष कुमार को सतही आख्या देने पर आरोपपत्र देने का निर्देश दिया।
वहीं, सदर तहसील में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने लेखपाल महेश मिश्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम सोरांव ने लेखपाल अनुराग कुमार को समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने और मोबाइल स्विच ऑफ रखने पर कारण बताओ नोटिस दिया। एसडीएम बारा ने एक मामले में लेखपाल मनीष श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस दिया। इसी तरह डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही पर पंचायत सहायक कीर्ति सिंह व ग्राम फुलतारा की पंचायत सहायक अनीता केशरी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम फूलपुर ने लेखपाल ज्ञान चंद्र यादव को शिकायती पत्र का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम हंडिया ने सर्पदंश से मौत के मामले में लापरवाही पर लेखपाल देवेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि व राजस्व निरीक्षक राम कुमार का स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें