फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई डीएलएल की परीक्षा

Tue, 28 Oct 2025 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 712 और दूसरी में 156 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह से ही शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर दिन भर अभिभावकों की भीड़ लगी रही, जबकि केंद्रों के भीतर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
डायट के वरिष्ठ सहायक पीयूष कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पहली पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर सुबह शुरू हुई, जिसमें पंजीकृत 1958 परीक्षार्थियों में से 1786 उपस्थित रहे और 172 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम विषय के कुल 1852 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1696 उपस्थित हुए, जबकि 156 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।
विज्ञापन



दोनों पालियों में पेपर था। तैयारी भी सही की है। पहला पेपर तो अच्छा गया है, अब दूसरी पाली के पेपर के लिए शेष समय में रिवीजन कर रहे हैं। पेपर सही जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
-रघुनाथ प्रताप सिंह, डीएलएड छात्र।


बाल विकास विषय का पेपर काफी अच्छा आया था। अब दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम विषय की परीक्षा देनी है। यह पेपर कुछ जटिल आने की संभावना है, लेकिन मुझे अपनी तैयारी पर भरोसा है।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार, डीएलएड छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें