दिवाली में सोने और चांदी के साथ पूजन में नये नोटों की भी जरूरत होती है। नये नोट के लिए लोग बैंकों में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जनपद की किसी भी बैंक में 20 और 200 रुपये के नये नोट उपलब्ध नहीं है। चुनिंदा बैंक शाखाओं में ही 10, 50 और 100 के नये नोटों का वितरण किया गया है।
कई बैंकों के करेंसी चेस्ट से नये नोट शाखाओं में भेजे गए हैं। कुछ बैंकों ने 10, 20, 50 और 100 के नये नोट शाखाओं में भेजे हैं, लेकिन 20 व 200 रुपये के नये नोट नहीं आए हैं। पिछले साल 20 के नये नोट बैंकों में आए थे। शनिवार को लोगों को बैंकों से निराश लौटना पड़ा।
दिवाली पर नये नोट आये हैं। कई बैंकों ने इनका वितरण किया है। विशेष तौर पर 10 रुपये के नये नोट अधिक आए हैं, लेकिन आरबीआई हर एक बैंक में नये नोट नहीं भेजती। जिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नए नोट आए हैं, उन्होंने अपने ग्राहकों को दिए हैं।
-राजीव कुमार, एलडीएम हाथरस।