फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांशी ने फ्रीस्टाइल, समक्ष ने बैकस्ट्रोक में जीता कांस्य

Fri, 26 Sep 2025 03:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

करनाल जिले के दो युवा तैराकों, दिव्यांशी और समक्ष ने खेल महाकुंभ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि से कोच व जिले में उत्साह है। करनाल राज्य में खेल प्रतिभाओं का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
51.... विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच कांवलजीत संधू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खेल महाकुंभ में करनाल जिले के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज स्टेडियम में 24 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की तैराक दिव्यांशी ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल और समक्ष ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 14 लड़के व नौ लड़कियों ने हिस्सा लिया था। दो खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके कोच कंवलजीत संधू ने कहा कि दोनों खिलाड़ी काफी मेहनती हैं और निरंतर अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि करनाल के युवा तैराकों में प्रतिभा है और आने वाले वर्षों में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ी न केवल तैराकी में बल्कि अन्य खेलों में भी लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल महाकुंभ 2025 में करनाल का यह प्रदर्शन साबित करता है कि यह जिला राज्य में खेल प्रतिभाओं का गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें