फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तरावड़ी के रानी तालाब में मनेगा दशहरा पर्व

Fri, 26 Sep 2025 03:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

तरावड़ी में इस वर्ष दशहरा पर्व का मुख्य आयोजन रानी तालाब में किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा बिजली, सुरक्षा और झांकियों सहित भव्य तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी भीड़ और आकर्षण की संभावना है।
विज्ञापन
17.... तरावड़ी में बनाया जाएगा 55 फीट का रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। दशहरा पर्व मनाने के लिए नगर पालिका की ओर से मुख्य आयोजन रानी तालाब में रखा गया है जिसके व्यवस्थित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मैदान की सफाई, बिजली व्यवस्था, पानी तथा सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं कई दिनों से दशहरा पर्व को लेकर रावण का 55 फुट का पुतला भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रामसिंह चौधरी, महासचिव देवेंद्र कामरा ने बताया कि गंगोह से रावण का पुतला तैयार करने के लिए कई दिनों से कारीगर काम कर रहे हैं। दो से तीन दिन में रावण का पुतला तैयार हो जाएगा। इस बार भव्य तरीके से दशहरा पर्व मनाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में सुंदर झांकियां, बैंड मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र होगे। पिछले वर्ष किले के सामने नगर पालिका की भूमि पर दशहरा पर्व मनाया गया था तथा उससे पहले लगातार कई वर्षो से स्कूल के मैदान में दशहरा पर्व मनाया जाता था, लेकिन वहां पर नए कमरे बनने के बाद मैदान काफी छोटा हो गया, जिसके कारण भीड़ अधिक होती थी, दो से तीन वर्ष शहर के अलग-अलग हिस्सों में हर वर्ष दशहरा पर्व आयोजित हो रहा है। इस वर्ष शहर में दशहरा पर्व को लेकर नई कमेटी का भी गठन किया गया है ताकि इस पर्व को और अधिक अच्छे ढंग से मनाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें