रोहतक। रोहतक के डोभ गांव के चर्चित मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नौ शर्तों के साथ जमानत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि दिव्या बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकेगी।
अगर वह जमानत पर बाहर आकर सबूतों से छेड़छाड़ या किसी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश करती है तो दूसरा पक्ष जमानत रद्द कराने के लिए याचिका दायर कर सकेगा। मंगलवार को तीन माह बाद दिव्या जेल से बाहर आई।
18 जून को डोभ निवासी मगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उसने कहा था कि पत्नी दिव्या और उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। वीडियो के कुछ घंटों बाद मगन ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया था जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर फिलहाल हाईकोर्ट की रोक है।
28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सेशन कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिव्या ने हाईकोर्ट में अपील की थी। दिव्या के वकील ने दलील दी थी कि आरोप तय हो चुके हैं। सह आरोपी दीपक को पहले ही जमानत मिल चुकी है और दिव्या का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस पर कोर्ट ने नौ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी। मंगलवार को बेल बॉन्ड भरने के बाद दिव्या जेल से बाहर आई। ब्यूरो
10...दिव्या
10...दिव्या