फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम अव्वल

विज्ञापन
बिजनौर में आयोजित हुई विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिले की टीम के
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की पुरुष वर्ग में कबड्डी टीम ने बिजनौर में आयोजित हुई विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे जिले व अकादमी में खुशी की लहर हैं। मंगलवार को टीम का अकादमी पहुंचने पर स्वागत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बिजनौर के मुकरपुर गुज्जर में 22 अगस्त को प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश भर से 28 टीमों ने भाग लिया था। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि जिले की टीम का पहला मुकाबला हरियाणा की सोनीपत के साथ हुआ। इसमें सोनीपत को 24-14 अंक से हराया। दूसरे मैच में दिल्ली को 24-19 अंक से पराजित किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जहां टीम को बाई के रूप में जीत मिली और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हरिद्वार को 20-17 अंक से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला मेजबान बिजनौर के साथ हुआ। जिसमें टीम ने बिजनौर को 30-27 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर गांव स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कबड्डी के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें