नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्धनगर की रोलर डर्बी टीम ने 11वीं उत्तर प्रदेश राज्य रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय रेफरी ज्योतिका राणा के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को तकनीक, टीम समन्वय, रणनीति, नियम, मानसिक दृढ़ता और शारीरिक संतुलन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी तुषार, सुरजीत, आदिति राणा (राष्ट्रीय खिलाड़ी), लोकनाथ, शुभम, जय, गौरव और शयना हैं, जो लगातार अभ्यास में जुटे हैं। टीम मैनेजर शालिनी सिंह ने बताया कि टीम का लक्ष्य केवल भागीदारी नहीं, बल्कि जीत है। वहीं, जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रोलर डर्बी चेयरमैन गोपाल हलदार ने कहा कि खिलाड़ियों की ऊर्जा और रणनीति पर भरोसा है, इस बार टीम राज्य स्तर पर नया इतिहास रचेगी।