फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉटम<bha>--</bha> रेल बजट से जिलेवासियों बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्थानीय लोगों ने की पलवल से जेवर तक रैपिड रेल चलवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रेल बजट 2026-27 को लेकर जिले सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में बड़ी उम्मीदें हैं। एनसीआर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पलवल तक रैपिड रेल परियोजना के विस्तार की अपेक्षा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरीदाबाद से जेवर को जोड़ने वाली रैपिड रेल परियोजना का विस्तार पलवल तक किया जाए, जिससे क्षेत्र को सीधा लाभ मिल सके।


वहीं, स्थानीय लोग केएमपी एक्सप्रेस–वे के साथ-साथ सोनीपत से आ रही ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के विस्तार की पलवल शहर तक की मांग कर रहे हैं। पिछले बजटों में ऑर्बिटल कॉरिडोर के तहत पलवल से सोनीपत तक सोहना–मानेसर–खरखौदा होते हुए प्रस्तावित 5,617 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजना को मंजूरी दी गई थी। लेकिन परियोजना पृथला रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। जिसके कारण जिले के लोगों को आंशिक फायदा ही मिल पाएगा। ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पलवल रेलवे स्टेशन तक नहीं आएगी। जिसके कारण शहरवासियों को फायदा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के रेल बजट से लोगों को केवल इस परियोजना तक सीमित न रखते हुए अन्य सुविधाओं के विस्तार की भी आस है। क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग है कि पलवल से चलने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे रोजाना दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। प्रवासी यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए सीधी ट्रेनों की शुरुआत की मांग भी बजट से जुड़ी उम्मीदों में शामिल है। इसके अलावा शहरवासियों ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खाटू श्याम तक ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत बताई जा रही है। कुल मिलाकर रेल बजट 2026-27 से पलवल क्षेत्र को विकास, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी की नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



पलवल से जेवर तक रैपिड रेल को जोड़ा जाए ताकि उद्योग को बढ़वा मिले और रोजगार बढ़ सके।– बलराम गुप्ता, जिला व्यापार मंडल के प्रधान

एक्सप्रेस ट्रेन और ईएमयू ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि स्थानीय लोग सुविधाजनक रूप से यात्रा कर सके।– विशाल जैन, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें