फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। जन शिकायतों के समाधान में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी अक्तूबर की आईजीआरएस रैंकिंग में कमिश्नरेट को शीर्ष स्थान मिला है। जिले के 26 थानों ने भी अपनी श्रेणी में प्रदेश में पहली रैंक हासिल किया है। कई महीनों से कमिश्नरेट लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

अक्तूबर की रैंकिंग में बादलपुर, बीटा-2, एक्सप्रेसवे, सेक्टर-24, महिला थाना, फेस-2, बिसरख, सूरजपुर, सेक्टर-49, सेक्टर-113, सेक्टर-58, नॉलेज पार्क, सेक्टर-39, सेक्टर-20, रबूपुरा, दनकौर, ईकोटेक-1, दादरी, सेक्टर-63, फेस-1, जारचा, जेवर, सेक्टर-126 और सेक्टर-142 थाने पहले स्थान पर रहे। वहीं, ईकोटेक-3 थाने का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा कर रही हैं। वह प्रत्येक माह शुक्रवार को बैठक कर थानावार प्रगति की जानकारी लेती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें