फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयेंद्र ठाकुर ने पटाया में जीता सोना
विज्ञापन

नोएडा। थाईलैंड के पटाया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत के विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। उनके इस प्रदर्शन से भारत को प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। कोच व पिता समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 29 देशों के 4 हजार से अधिक खिलाड़ियों हिस्सा लिया था। ब्यूरो
-
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने जीते तीन पदक
नोएडा। आगरा में हुई यूपी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बहलोलपुर स्थित भोला पहलवान अखाड़ा के पहलवान रवि ने स्वर्ण पदक, लविश ने रजत पदक और अंकित ने कांस्य पदक जीता। बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने तीनों पहलवानों का स्वागत और सम्मान किया। रवि पहलवान और लविश पहलवान को 51-51 हजार और अंकित पहलवान को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
दिशा नागर को एनटीपीसी ने किया प्रोत्साहित
दादरी (संवाद)। एनटीपीसी नगमा सामाजिक दायित्व के तहत स्थानीय क्रिकेटर दिशा नागर को बैट देकर सम्मानित किया। यह सम्मान एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक चंद्र मौली ने दिया है। दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली की टीम ऑलराउंडर के रूप में दिशा नागर का चयन हुआ। दिशा की उपलब्धि पर सम्मानित किया। दिशा नागर आकिलपुर गांव की निवासी हैं। दिल्ली स्टेट क्रिकेट अंडर-19 ग्रुप में खेल रही हैं। आगामी बीपीएल 17 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

-
मिडलाइफ लवर्स ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को 25 रन हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट चल रहे इंडिपेंडेंस कप-2025 में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने वैशाली रॉकर्स 2.0 को 25 रन पराजित किया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वैशाली रॉकर्स 2.0 की टीम दस विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। राहुल मल्होत्रा मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें