ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित मानवता भलाई केंद्र में रविवार को वेलफेयर विंग के खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा व गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने भाग लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना चयन पक्का किया।
ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 100 मीटर रेस में विकास इंसा व अंश इंसा अव्वल रहे। 800 मीटर रेस में प्रशांत, अमित भाटी और तनिष ने बाजी मारी। भाला फेंक में निखिल व अमित भाटी और एक टांग दौड़ में अमित भाटी व विकास इंसा ने जीत दर्ज की। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी बागपत के बरनावा डेरे में 18 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।