ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा दस फीसदी भूखंड के बजाए केवल छह फीसदी भूखंड देने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि जब तक किसानों को शेष चार फीसदी भूखंड नहीं मिलेगा, संघर्ष करते रहेंगे। आंदोलन की तैयारियों को लेकर गांव-गांव में पंचायतें की जा रही हैं। रविवार को मायचा और अजायबपुर गांव में किसानों ने पंचायत की। पंचायत में किसानों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनको शेष चार फीसदी भूखंड दिया जाए।