फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल कल

Sat, 04 Oct 2025 07:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेशीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि आजमगढ़ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 13 से 19 अक्तूबर तक पुरुष वर्ग में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार को दादरी के चिटहैरा गांव स्थित आरवी नॉर्थलैंड स्कूल के क्रिकेट मैदान पर जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सात अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल मलकपुर स्टेडियम के प्रशिक्षक शीलांकुर की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें