नोएडा (संवाद)। धर्मांतरण के मामलों में छल, बल और प्रलोभन रोकने के उद्देश्य से बनाए गए धर्म-स्वातंत्र्य कानून के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद महानगर ने बैठक की। प्रचार प्रमुख राहुल दुबे ने कहा कि ये कानून किसी की आस्था को बाधित नहीं करते बल्कि हर नागरिक की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। प्रचार प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों के कानूनों को एक साथ चुनौती देना एक सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होता है।