रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 6 से 18 साल तक के खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 अप्रैल को पहली बार जिला स्तरीय कैश प्राइज रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जीएन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा की आयोजित इस प्रतियोगिता में 6 से 18 साल तक के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेंगे। एसोसिएशन के महासचिव कपिल सिंह और स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप बालक व बालिका वर्ग में इनलाइन, क्वाड, टॉय इनलाइन, एडजस्टेबल स्पर्धा में होगी। इसमें स्कूल और अकादमी की टीमें भाग ले सकेंगी। विजेता टीम को 5100, उपविजेता को 3100 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।