- आज शुरू होगा खेलों का दूसरा चरण, चार प्रतियोगिताएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । सूरजपुर स्थित मलकपुर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुईं जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन नेटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, वुशु और बॉक्सिंग समेत छह प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। जिला प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू होगा। इसमें चार खेल प्रतियोगिताएं होंगी और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, एथलीट बालचंद नागर ने कहा कि इस आयोजन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।ॉ
खेल प्रतियोगिता और विजेता खिलाड़ी
1. वुशू (बालिका वर्ग) : प्रज्ञा, वंशिका, स्वाति गुप्ता, प्रज्ज्वल सिंह, शालिनी, चिया, तनीषा, प्रियंशी, यशिका, ऋषि कुमारी।
2. वुशू (बालक वर्ग) : कार्तिक, प्रशांत, ओम चौहान, आदि, दक्ष, करण सोम, विनोद, कुणाल, आदित्य और आकाश।
3. हैंडबॉल (बालिका वर्ग) मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की बालिका टीम।
4. हैंडबॉल (बालक वर्ग) : कुलेसरा की टीम
5. वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) : एसवीएफ की टीम
6. वॉलीबॉल (बालक वर्ग) : केवी सूरजपुर की टीम
6. बॉक्सिंग (बालक वर्ग) : प्रशांत, भविष्य, आहिल, राज, रोहित, किशन, अजय सिंह, संदीप, कर्ष और मानव।
7. बॉक्सिंग (बालिका वर्ग) : आशमा, आरजू, नेहा, प्रिया, प्रीतिभा, राधिका, आयशा, गरिमा, इपीषा और रिया।
8. बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) : ड्रिबल स्पोर्ट्स अकादमी की टीम।
9. नेटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) : मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम।