फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला जज ने दिए लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

13 सितंबर को दीवानी व तहसील न्यायालयों में होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर के सभागार में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 13 सितंबर को दीवानी न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।
जनपद न्यायाधीश ने विशेष रूप से नोडल अधिकारी (राजस्व विभाग) को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्व संबंधी वादों का अधिकतम निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर तक प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारित मामलों की जानकारी नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। जिससे आंकड़े लोक अदालत के रिकाॅर्ड में जोड़े जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिला जज चतुर्थ एवं नोडल अधिकारी अभिषेक पांडेय, अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें