फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए तीन हिस्सों में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तेजी से बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने जिले को तीन हिस्सों में बांटकर 80 अधिकारियों की 20 टीमों को तैनात किया है, जो रोजाना पांच-पांच संस्था और कार्य स्थलों पर जाकर कोविड-19 के नियमों के पालन की जांच करेंगे। कहीं पर उल्लंघन मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने केंद्र और राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि कोविड नियमों का पालन कराने के लिए जिले को तीन भाग में बांटा गया है। भाग ए में नोएडा, भाग बी में ग्रेटर नोएडा और भाग सी में ग्रामीण क्षेत्र को रखा गया है। इसी तरह टीमों को नाम दिया गया है। टीम-ए नोएडा, टीम-बी ग्रेटर नोएडा और टीम-सी ग्रामीण क्षेत्र में काम करेंगी। टीम ए और बी में कुल आठ-आठ टीमों होंगी। जबकि, टीम सी में चार टीमें होंगी। हर टीम में चार सदस्य होंगे। यूपीपीसीबी, वाणिज्य कर, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग के कुल 80 अधिकारियों को टीमों में रखा गया है जो रोजाना स्कूल, कॉलेज, मॉल, कंपनियों, सोसाइटी, सेक्टर समेत सभी कार्य स्थल और अन्य स्थल पर जाकर कोविड नियमों के पालन होने की जांच करेंगी। अगर कहीं पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो फिर नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगी। नोटिस जारी कर कार्रवाई भी की जाएगी।
सभी 20 टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। हर टीम को रोजाना कम से कम पांच कार्य स्थल या संस्था का निरीक्षण करना होगा। उसकी रिपोर्ट भी देनी होगी। जिले में सख्ती के साथ कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें