फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 के बाद बिजली गुल तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम ने मंगलवार से 12 अप्रैल तक लाइन, बिजलीघरों की सफाई और पेड़ों की छंटाई का अभियान शुरू किया है। जिससे गर्मियों में बेहतर आपूर्ति हो सके, लेकिन इसके बाद यदि बिना कारण आपूर्ति बाधित हुई और एसडीओ-जेई की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि गर्मी में बेहतर आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से 12 अप्रैल तक मरम्मत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सोसाइटियों, सेक्टरों और गांवों में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इनमें पेड़ों की छंटाई, बिजलीघरों की सफाई और जर्जर तारों की मरम्मत आदि कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि 12 अप्रैल के बाद कटौती होती है और जांच में कोई कारण नहीं मिला तो एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से सख्त निर्देश हैं कि 24 घंटे आपूर्ति की जाए। इसके लिए बिजलीघरों से आपूर्ति की रिपोर्ट हर रोज एसडीओ और जेई को देनी होगी।
716 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
एकमुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं लेने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को 716 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में बिल जमा नहीं किया तो मीटर को भी उखाड़ लिया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि जिले में 80 हजार से अधिक बकायेदार हैं। वह बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जबकि, 15 अप्रैल तक एकमुश्त समाधान योजना भी चलाई जा रही है। इसके बाद भी बकायेदार इसका लाभ नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

रात में पकड़ी बिजली चोरी, 32 पर जुर्माना
नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार रात बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली ने बताया कि बिलासपुर में भूलचंद जैन, मोहित, फिरोज, सतीश, सलमान, महफूज, केहर समेत 12 लोगों के घर में बिजली चोरी हो रही थी। इनमें से पांच लोगों के घर का कनेक्शन कटा हुआ है।
अन्य के घर पर मीटर लगा है, लेकिन अवैध केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। वहीं, जलपुरा, श्योराजपुर, लड़पुरा समेत अन्य गांव में बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े है। इन सभी पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, संबंधित थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी का यह अभियान रात में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें