फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एशियन गेम्स में जिले के एथलीट जय ने जीता रजत

विज्ञापन
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में 400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक विजेता साथी एथलीट के
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-मिश्रित रिले में शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में टीम को फाइनल तक पहुंचाया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी एथलीट जय कुमार नागर ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। जापान के आइची और नागोया शहर में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जय ने मिश्रित रिले स्पर्धा में पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि से परिवार, अकादमी और जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कोच सोनू भाटी ने बताया कि जय का चयन 10 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में हुआ था। प्रतियोगिता में जय ने पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था। एशियन गेम्स की मिश्रित रिले स्पर्धा के सेमीफाइनल में जय ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। जय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। कोच ने बताया कि जय ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें