तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसा 21 सितंबर की रात करीब सवा ग्यारह बजे सेक्टर-10 से सेक्टर-22 की ओर जाते समय हुआ। मृतक की पहचान अमित कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त मनीष गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि उनका भाई अमित कुमार शर्मा 21 सितंबर को अपने दोस्त मनीष के साथ मोटरसाइकिल से सेक्टर-22 की तरफ जा रहा था। दोनों युवक स्टेडियम के पास पहुंचे थे कि तभी दूसरी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल मनीष का अभी भी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी-2 मयंक तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।