फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दम भरेंगी जिले आराध्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की कराटे खिलाड़ी आराध्य गुप्ता देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। देहरादून में 3 से 7 जून तक राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सेक्टर-93 की निवासी दस वर्षीय आराध्य गुप्ता भी 25 किग्रा भाग वर्ग में भाग लेंगी।
खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में 24-26 अप्रैल तक आयोजित हुई सब जूनियर कैडिट एंड जूनियर राज्य कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। वह ग्रेटर नोएडा में संचालित द अकैडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में कोच राजीव व जुगन वीर सिंह की निगरानी में कराटे के गुर सीखती हैं। कोच राजीव को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राधे मोहन ने भी जीता कांस्य पदक
लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा स्थित बेगिनर्स अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी राधे मोहन ने कांस्य पदक जीता। कोच प्रशांत कश्यप की देखरेख में कराटे के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें