अजनारा होम्स सोसाइटी की घटना, नशे में धुत थे तीनों अज्ञात आरोपी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गाड़ी हटाने को लेकर अजनारा होम्स सोसाइटी में तीन अज्ञात युवकों ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। वारदात बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे। और उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो टावर के आगे ऐसे खड़ी की, जिससे आवाजाही बाधित हो गई।
अधिवक्ता आकाश पांडेय ने बताया कि उक्त लोग गाड़ी में ही शराब पी रहे थे। गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। सोसाइटी के गार्ड ने उनसे गाड़ी किनारे लगाने के लिए कहा तो उन्होंने गार्ड के साथ अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा कि युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। एक ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी। आसपास भीड़ इकट्ठा होने के बाद तीनों गाड़ी से फरार हो गए। कार से भागते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि मामले में कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। मारपीट की बात गलत है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।