फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीनारपुर में तालाब के पास खोदाई पर विवाद

Sat, 06 Dec 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। गांव दीनारपुर में ग्राम पंचायत के कामकाज और गांव के सरपंच के खिलाफ आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया। विवाद के केंद्र में तालाब के पास खोदाई का काम रहा। दीनारपुर गांव के निवासी सुखमन सिंह ने इस संबंध में अंबाला के डिवीजनल कमिश्नर और बीडीपीओ साहा को एक शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

दीनारपुर गांव निवासी सुखमन सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरपंच जोगिंदर लाल गांव की आबादी देह की भूमि में से अवैध रूप से तालाब के पास खोदाई करवा रहे हैं। शिकायत में गांव में मौजूद दो तालाबों का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में 1800 वोट हैं, इतनी क्षमता के अनुसार दो तालाब पर्याप्त हैं। जिनमें गांव का गंदा पानी जाता है। इसके बावजूद खोदाई कर तालाबों को कमजोर किया जा रहा है। इस पर सरपंच जोगिंदर लाल ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के साथ ही खोदाई का कार्य चल रहा है। इस जमीन पर पहले कब्जा था, जिसे छुड़ाया गया। मामले में बिना बात के विवाद खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें