बाह। जरार में बरात चढ़ाई के दौरान शनिवार की रात कार की टक्कर से युवक के घायल होने पर मारपीट से भगदड़ मच गई। रविवार को घटनाक्रम को जातीय रूप देने की कोशिश शुरू हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक जरार में शनिवार की रात बरात चढ़ाई के दौरान युवक को कार से टक्कर मारे जाने पर विवाद हो गया। शराब के नशा में दोनों पक्ष के युवक भिड़ गए। हाथापाई के बाद डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही भगदड़ मच गई। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। तब तक मौके पर जुटे लोगों ने मामले को शांत करा दिया गया था। कुछ युवकों को चोट भी लगी थी। रविवार को मामले को जातीय रंग देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। महापुरुषों पर कमेंट से जोड़ कर आरोप लग रहे हैं। जरार चौकी पर भी शिकायत की गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि शराब के नशे में युवकों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद