फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.97 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 1.97 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक कंपनी के अधिकारी से 1 करोड़ 97 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने एप डाउनलोड व ट्रेनिंग करा कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के रहने वाले संदीप बाइक बनाने वाली कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि वह 15 जून को एक स्टॉक ट्रेडिंग के ग्रुप में अचानक जुड़ गए। इस ग्रुप में शेयर बाजार और लाखों का मुनाफा होने की जानकारी दी जा रही थी। इसमें कुछ लोग शेयर मार्केट की ट्रेनिंग दे रहे थे। इसमें बताया गया कि कंपनी के सीईओ शेयर बाजार के बारे में बताएंगे। 23 जून को निवेश के लिए शिकायतकर्ता को गूगल पर ही एक फॉर्म भरने को कहा गया। बताया गया कि निवेश के लिए फॉर्म भरने वाले लोगों में से कम का ही चयन होगा। 25 जून को ही एक एप डाउनलोड कराया गया और अकाउंट भी खुलवाया। शुरुआत में कम रकम का निवेश किया। इस पर मुनाफा हुआ। जालसाजों ने मुनाफे समेत रकम निकालने की अनुमति भी दी। ठगों के कहने पर जब संदीप ने एक हजार रुपये की राशि निकाली तो उसे यकीन हो गया कि उसकी रकम को सही जगह निवेश कराया जा रहा है। इसके बाद आईपीओ के आवंटन के लिए रकम की मांग की गई। मुनाफे के चक्कर में 14 बार में एक करोड़ 97 लाख रुपये ठगों ने ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित पर एक करोड़ 65 लाख रुपये और भेजने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी का अहसास हुआ। रकम मांगने पर जालसाजों ने संदीप को ग्रुप से बाहर कर दिया और सभी संपर्क तोड़ दिए। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें