फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 39 पटियाली में दुकान खाली कराने के विवाद के दौरान तानी गई रिवाल्वर। स्रोत: वीडियो क्रैप - फोटो : mathura
विज्ञापन
पटियाली। रेलवे रोड स्थित चौराहा के पास सोमवार को एक दुकान को खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने जबरन दुकान का सामान निकालकर फेंकना शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक गोली भाजपा नेता के चाचा को जा लगी। हालांकि, पुलिस आर्म्स इंजरी होने से इंकार कर रही है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज वायरल हो रही है।
विज्ञापन

रम्पुरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा रेलवे रोड स्थित चौराहे के पास स्थित एक दुकान में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। यह दुकान उन्होंने कई साल से किराये पर ले रखी है। बीते दिनों भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान ने इस दुकान को सारांश वार्ष्णेय से खरीदा था। दुकान को खाली करने के संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे राजू चौहान अपने चाचा रामप्रकाश उर्फ बंटू, भतीजे आकाश और अन्य लोगों के साथ दुकान खाली कराने पहुंचे। राजू पक्ष के लोगों ने दुकान का सामान निकालकर फेंकना शुरू किया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान कृष्ण कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर कई रांउड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली रामप्रकाश के जा लगी, जबकि दूसरी गोली आकाश के पैर को छूते हुए निकल गई। सूचना मिलने पर पटियाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज वायरल हो रही है। घायल रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने घायल के आर्म्स इंजरी नहीं होने की पुष्टि की है। कोई नुकीली चीज लगी है। मामले में दो पक्षों की ओर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

फोटो 39 पटियाली में दुकान खाली कराने के विवाद के दौरान तानी गई रिवाल्वर। स्रोत: वीडियो क्रैप- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें