फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के लिए 14 गांवों में शुरु होगी विस्थापन की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- 9036 परिवार हो रहे प्रभावित, चार से ग्यारह जुलाई तक होगी आपत्तियों पर सुनवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए जमीनों पर कब्जा और विस्थापन की कार्यवाही यीडा शुरू करेगा। 14 गांवों में यह प्रक्रिया होनी है। इससे करीब 9036 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जिला प्रशासन इससे पहले सभी 14 गांव के किसानों की आपत्तियां 4 से 11 जुलाई के बीच लोक सुनवाई कर दूर करेगा।
विज्ञापन

यीडा अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में कुल 2053 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होनी है। इन 14 गांव की 1888.98 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। बाकी जमीन जिला प्रशासन के जरिए पुर्नग्रहित की जानी है जोकि शासन के स्वामित्व की है। इन 14 गांव में रोही, पारोही, बंकापुर, दयानतपुर, सबौता मुस्तफाबाद, मुकीमपुर शिवारा, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, रामनेर, अहमदपुर चौरोली, ख्वाजपुर, थोरा व नीमका शाहजहांपुर शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति हो चुकी है। विस्थापन की प्रक्रिया में यहां करीब 42,433 लोग प्रभावित हो रहे हैं। इनमें 10847 नाबालिग, 16343 पुरुष और 15243 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

-
कहां कब होगी लोक सुनवाई
गांव - तारीख
रोही, पारोही, बंकापुर-

4 जुलाई
दयानतपुर, सबौता, मुकीमपुर-
5 जुलाई
किशोरपुर, बनबारीबांस-

7 जुलाई
जेवर बांगर, रामनेर-

8 जुलाई
अहमदपुर चीरौली, ख्वाजपुर-
9 जुलाई
थोरा-



10 जुलाई
नीमका शाहजहांपुर-

11 जुलाई
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें