फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेरिफेरल रोड से इकोटेक-10-11 तक एक माह में बन जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौड़ी की जा रही मुख्य सड़क के साथ सर्विस लेन भी बनाए जाने की है तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जाम की समस्या को दूर कर आवाजाही बेहतर बनाने के लिए पेरीफेरल रोड से ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 और 11 के बीच अगले महीने सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क पर ट्रैफिक न फंसे। इसके लिए मौजूदा सड़क को चौड़ा करते हुए सर्विस लेन भी बनाए जाने की योजना प्राधिकरण की है। सर्विस रोड की मांग उद्यमियों द्वारा की गई थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की प्रमुख सड़कों को चौड़ा कर ट्रैफिक काे सुगम बनाने की कवायद में इस रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। औद्योगिक सेक्टर होने की वजह से ईकोटेक-10 व 11 तक बड़े ट्रकों को भी आने में सुविधा रहेगी। करीब दो किमी लंबी यह सड़क है। इस सड़क के बनने से दोनों सेक्टर को ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ना आसान हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर सड़क का विस्तार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह सड़क ग्रेटर नोएडा के सिरसा तक बनी है। इससे उद्यमियों के अलावा अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि सुगम आवागमन के लिए सेक्टर इकोटेक-10 और इकोटेक- 11 के बीच इस सड़क काे चौड़ा किया जा रहा है। अगले एक माह में यह काम पूरा हो जाएगा। जरूरत के मुताबिक औद्योगिक सेक्टरों की दूसरी सड़कों को भी इसी तरह चौड़ा किया जाना है।
-

प्रोजेक्ट: फैक्ट फाइल
-2 किमी है सड़क की लंबाई
- 7.5 मीटर मौजूदा सड़क की चौड़ाई
- 10.5 मीटर चौड़ा किया जा रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें