नोएडा। सेक्टर-145 में सड़क और नाले का निर्माण शुरू हो गया। यह विकास कार्य होने के बाद 2200 किसानों कोटे के प्लॉट दिए जाने हैं। सड़क करीब 15 किमी लंबी बनेगी। इसकी निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये अनुमानित है। पानी निकासी के लिए 21 किमी लंबा नाला सभी ब्लॉक को जोड़ते हुए बनाया जाएगा जिस पर 45 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है। ब्यूरो