नोएडा(संवाद)। शहर के सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और कृषि स्थिरता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का दृष्टिकोण विषय पर आधारित रहा।
इसका शुभारंभ चेन्नई के सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज के संस्थापक निदेशक, पद्मश्री प्रो. (डॉ.) जतिंदर कुमार बजाज, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, प्रो. (डॉ.) अश्विनी महाजन, जीबी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत अन्य लोगों ने किया। पद्मश्री प्रो. (डॉ.) जतिंदर कुमार बजाज ने कहा, सरदार पटेल के विचार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा हैं ओर वो आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्मेलन आधारित पुरस्कत और ग्लोबल पावर थू्र एजुकेशन नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियो द्वारा लगभग 60 से अधिक पेपर प्रस्तुत किए गए। इसमें शिवानी तिवारी को प्रथम, डा भारती को द्वितीय और सांभवी मिश्रा और सना कामरा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।