फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक भूमि संबंधी समस्याओं पर चर्चा

सार

नोएडा में उद्योगपतियों ने मंत्री राकेश सचान को औद्योगिक भूमि आवंटन और ई-नीलामी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पारदर्शिता और शीघ्र समाधान की मांग की। मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा(संवाद)। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन मंत्री राकेश सचान को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस ज्ञापन में उद्योगपतियों ने लीज होल्ड औद्योगिक भूमि, आवंटन नीति और औद्योगिक प्लॉट्स की ई-नीलामी से जुड़े मुद्दों को उजागर किया।
विज्ञापन

उद्योग प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में कई औद्योगिक इकाइयों को भूमि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे निवेश और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मंत्री से समुचित हस्तक्षेप की मांग की, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में विकास और व्यापार सुगमता को बढ़ावा दिया जा सके। ज्ञापन में विशेष रूप से यह अनुरोध किया गया कि औद्योगिक भूमि के आवंटन और नीलामी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए। मंत्री ने उद्योगपतियों की चिंताओं को गंभीरता से लिया और अधिकारियों के माध्यम से उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें