फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेगा कैम्प में 130 शिकायतों का निस्तारण

सार

नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 22 से 24 सितंबर तक मेगा कैंप आयोजित हुआ। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन के नेतृत्व में 136 में से 130 शिकायतों का समाधान किया गया। इससे उपभोक्ताओं में राहत की भावना देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा(संवाद)। शहर भर में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सेक्टर 16 स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से 22 से 24 सितंबर तक मेगा कैम्प का आयोजन हुआ। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया। इस कैम्प का नेतृत्व मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन

कैम्प में कुल 136 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 130 का समाधान किया गया। मीटर बदलने के मामलों में 36 में से 34 मीटर बदले गए। नए कनेक्शन के लिए 16 में से 15 मामले निपटाए गए और लोड बढ़ाने के मामलों में सभी 43 मामले निपटाए गए। बिल संशोधन के 14 मामले और अन्य 35 शिकायतें भी निपटाई गईं। इसके अलावा कैम्प के दौरान तंत्र परिवर्तन में 5 मामलों को हल किया गया। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने आश्वस्त किया कि विभाग लगातार पुराने और लंबित मामलों का समाधान करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें