फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-34 में शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य सेक्टर की समस्याओं का समाधान और भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

बैठक में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के अध्यक्ष केके. जैन ने कहा कि प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर-34 ने एक अलग पहचान बनाई है। महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बैठक के दौरान कुछ अहम मांगें रखीं, जिनमें सेक्टर में वेंडर जोन को सीमित करना, शुक्र बाजार को सर्विस रोड में शिफ्ट करना, बड़े नाले को कवर करना, पार्कों में लाइट और फाउंटेन लगवाना और सेक्टर की मार्केट का सौंदर्यीकरण करने जैसे मुद्दे उठाए इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के परियोजना अभियंता गौरव बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक पारसनाथ सोनकर और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें प्राधिकरण अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें